महंगाई के इस दौर में माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए योजनाओं की तलाश में रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) शुरू की है। यह योजना बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
इस योजना में 1 साल से 10 साल तक की बेटियों के लिए SSY खाता खोला जा सकता है। इसमें 15 साल तक नियमित निवेश करने पर 21 साल की उम्र में मोटा रिटर्न मिलता है। सरकार द्वारा दी जाने वाली 8.2% सालाना ब्याज दर इसे एक सुरक्षित और लाभकारी निवेश बनाती है।