Karnataka में लड़की से बात करने पर छात्र पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Karnataka में लड़की से बात करने पर छात्र पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Karnataka में लड़की से बात करने पर छात्र पर हमला, अस्पताल में भर्ती

मेंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक लड़की से बात करने पर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने एक छात्र पर कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को पीयू के प्रथम वर्ष के छात्र पर कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया था। छात्र को पुत्तूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।छात्र ने बताया कि वह अपनी सहपाठी से मिलने गया था और वे दोनों एक दुकान में फलों का जूस पी रहे थे तभी मंगलवार को उस पर हमला हुआ।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्र ने हमलावरों को बताया कि वे लोग दोस्त हैं फिर भी उन लोगों ने लाठियों और तारों से उसे मारा तथा पुलिस में शिकायत दर्ज न कराने के लिए धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Pc:Vartha Bharathi