जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए जनहित के प्रोजेक्ट्स के कार्य पूरे होने पर भी उन्हें चालू नहीं किए जाने पर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में गहलोत ने सोमवा को जोधपुर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जोधपुर में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए अस्पतालों, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सीएचसी और एलिवेटेड रोड जैसे जनहित के प्रोजेक्ट्स को ठप्प करना आपराधिक लापरवाही है।
जहां 12 डॉक्टर चाहिए वहां सिर्फ 2 हैं
मंडोर, डिगाड़ी, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, प्रताप नगर और नव चौकिया में बने अस्पतालों का काम पूरा होकर भी चालू नहीं हो रहा, उपकरण नहीं आ रहे, जहां 12 डॉक्टर चाहिए वहां सिर्फ 2 हैं।
कोटा का रिवरफ्रंट हमारे विकास मॉडल की मिसाल है
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि मेरे अपने वार्ड की महामंदिर सीएचसी तक का काम रुक गया है। एलिवेटेड रोड की डीपीआर व टेंडर होने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। वहीं कोटा का रिवरफ्रंट हमारे विकास मॉडल की मिसाल है, जो गुजरात मॉडल से कहीं आगे है।
इन्हें बताया जनहित, प्रशासन और विकास, तीनों के प्रति घोर लापरवाही
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि जयपुर के कंस्टीट्यूशन क्लब और गांधी वाटिका म्यूजियम तथा महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज का भी उपयोग नहीं हो रहा, यह जनहित, प्रशासन और विकास, तीनों के प्रति घोर लापरवाही है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें