Sports Update: Barcelona ने पांच साल बाद जीता ला लीगा खिताब

Sports Update: Barcelona ने पांच साल बाद जीता ला लीगा खिताब

Sports Update: Barcelona ने पांच साल बाद जीता ला लीगा खिताब

मैड्रिड। एफसी बार्सिलोना ने स्पैनिश फुटबॉल चैंपियनशिप के 34वें चरण में आरसीडी एस्पेन्योल को हराकर ला लीगा का खिताब जीत लिया है।

कॉर्नेला एल-प्रैट स्टेडियम पर रविवार को खेले गये मुकाबले में बार्सिलोना ने 4-2 की जीत के साथ पांच साल बाद ला लीगा की ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने अंक तालिका में 85 अंक हासिल कर लिये। तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद रियल मैड्रिड (71 अंक) के लिये यहां तक पहुंचना असंभव है।

बार्सिलोना ने जीत के बाद ट्वीट किया, ''ला लीगा हमारा है, और भविष्य भी।’’ 

Pc:India TV Hindi