Sports News: WTC फाइनल स्क्वाड में रहाणे शामिल। 

Sports News: WTC फाइनल स्क्वाड में रहाणे शामिल। 

Sports News: WTC  फाइनल स्क्वाड में रहाणे शामिल। 

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सात जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिये मंगलवार को घोषित 15 सदस्यीय स्क्वाड में अजिक्य रहाणे का नाम शामिल किया है।

रहाणे ने भारत के लिये आखिरी टेस्ट 11 जून 2022 को दक्षिण अफ्रीका में खेला था, हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में वह शानदार फॉर्म में रहे हैं। रहाणे ने आईपीएल 2023 में अब तक पांच मैच खेलकर 199.04 के स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाये हैं, जिसके कारण उन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये चुनने पर विचार किया गया।

उल्लेखनीय है कि रहाणे के टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने श्रेयस अय्यर को उनकी जगह दी थी, लेकिन अय्यर कमर की सर्जरी करवाने के कारण करीब छह माह के लिये क्रिकेट से दूर हो गये हैं। भारतीय सरज़मीन पर अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप 2०23 से पहले अय्यर का वापसी करना मुश्किल है।