Sooraj Badjatya अब बनाएंगे फिल्म प्रेम की शादी, ये अभिनेता निभा सकता है मुख्य किरदार

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड फिल्मकार सूरज बडज़ात्या अपनी फिल्मों से विशेष पहचान बनाई है। पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बडज़ात्या को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

सलमान खान को लेकर मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले फिल्मकार सूरज बडज़ात्या अब अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर फिल्म प्रेम की शादी बना सकते हैं। आपको बता दें कि सूरज बडज़ात्या की कई फिल्मों में सलमान ने प्रेम का किरदार निभाया है। बडज़ात्या अब सलमान खान के स्थान कार्तिक आर्यन को प्रेम बनाने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, सूरज बडज़ात्या जल्द फिल्म प्रेम की शादी पर काम करने जा रहे हैं। इसमें कार्तिक आर्यन प्रेम की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। सूरज बडज़ात्या की इस किरदार के लिए पहली पसंद सलमान खान ही थे, लेकिन सलमान खान के मना करने के बाद कार्तिक आर्यन को कास्ट करने पर विचार किया है। 

PC:  chaltapurza

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें