खेल डेस्क। एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद को लेकर अब बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम भी चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने इस विवाद पर अपने फर्जी बयान का खंडन किया है।
अपनी मधुर आवाज से बॉलीवुड में विशेष पहचान बना चुके सोनू निगम ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बता दिया कि उन्होंने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आपको बता दें कि एक मीडिया हाउस की ओर से सोशल मीडिया पर दावा किया था कि बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने हिंदू धर्म और धैर्य को लेकर टिप्पणी की है।
इस पर सोनू निगम ने फटकार लगाते हुए कहा कि यह बयान उनका नहीं है। ये मामला उस समय शुरू हुआ जब एक मीडिया पब्लिकेशन ने एक खबर शेयर की। इसकी हेडिंग में लिखा था कि हिंदू सहिष्णु हैं, उनके धैर्य की परीक्षा मत लो: कृति सेनन एड विवाद पर सोनू निगम"। इन पर सोनू निगम ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से नाराजगी जताते हुए बोल दिया कि यह मैं नहीं हूं और ऐसा बयान मैंने कभी नहीं दिया। उन्होंने बताया कि वे एक्स प्लेटफॉर्म पर एक्टिव ही नहीं हैं।
PC: aajtak