सोनू निगम ने थोड़ी चुप्पी, कहा - जब पहलगाम में पैंट उतारी तब भाषा...

Sonu Nigam remained silent for a while said - When I took off my pants in Pahalgam then the language

सोनू निगम ने थोड़ी चुप्पी, कहा - जब पहलगाम में पैंट उतारी तब भाषा...

इंटरनेट डेस्क।  बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम हाल ही में बेंगलुरु में हुए कॉन्सर्ट के बाद विवादों में आ गए हैं। सोनू निगम पर पहलगाम मामले की तुलना एक क्षेत्रीय भाषा से करने के आरोप में FIR भी दर्ज हो चुका है। 2 दिनों की चुप्पी के बाद आखिरकार बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उक्त मामले में सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें एक तरह से उन्होंने अपनी सफाई भी पेश की है। 

जानें, क्या है वीडियो में 

सोनू निगम द्वारा पोस्ट किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि सिर्फ चार-पांच गुंडे टाइप थे जो वहां चिल्ला रहे थे। सोनू निगम यह कहते हुए नजर आते हैं कि वहां और भी कई हजारों लोग थे जो उन्हें ऐसा करने से मना कर रहे थे लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहे थे और लड़कियों से भी बदतमीजी कर रहे थे। ऐसे में मुझे ये बताना जरूरी था कि पहलगाम में जब पैंट उतारी गई तो फिर भाषा नहीं पूछी गई थी...

कन्नड़ भाषा में गाने को लेकर विवाद

बता देंगे सोनू निगम कन्नड़ भाषा में गाना गाने को लेकर अपने दिए हुए बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। सोनू निगम पर इस मामले में फिर भी दर्ज हो गई है लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी ऐसा आपत्तिजनक नहीं कहा था जिससे किसी भाषा या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। 

PC :  News18India