इस फिल्म में जासूस के किरदार में नजर आएंगी Sonakshi Sinha, जारी हो गया है ट्रेलर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का अब आगामी फिल्म निकिता रॉय में अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा। सोनाक्षी की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

इस फिल्म में जासूस के किरदार में नजर आएंगी Sonakshi Sinha, जारी हो गया है ट्रेलर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का अब आगामी फिल्म निकिता रॉय में अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा। सोनाक्षी की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म निकिता रॉय के ट्रेलर में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शैतान, भूत-प्रेत यानी सुपरनेचुरल ताकतों का सामने करती हुई दिखीं। फिल्म में परेश रावल भी एक अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।

वहीं सोनाक्षी सिन्हा का इस फिल्म  में एक जासूस का किरदार देखने को मिलेगा। इसमें निकिता (सोनाक्षी सिन्हा) का मकसद एक गुरु (परेश रावल) का पर्दाफाश करना है, जो लोगों को भूत-प्रेतों से छुटकारा दिलाने का दावा करता है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल निकिता को गाइड करते नजर आएंगे।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म निकिता रॉय 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का अभी तक कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय देखने को मिल चुका है।

PC: dakshinbharat, abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें