सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना' शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे बिजली के बिलों में कमी आए और स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़े।
इस योजना के तहत, 1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं, जिस पर सरकार सब्सिडी प्रदान कर रही है।
किसानों को सोलर ऊर्जा के उपयोग में प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ‘पीएम कुसुम योजना’ शुरू की है।
सरकार की सब्सिडी के तहत आप 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम मात्र ₹16,500 में लगवा सकते हैं।