सोलर एनर्जी की ओर बढ़ते रुझान के बीच सरकार की सोलर सब्सिडी योजना का लाभ उठाने के लिए सही पैनल का चयन बेहद जरूरी है। अगर आपने नॉन-डीसीआर (विदेशी) पैनल लगाया है, तो आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार केवल डीसीआर (Domestic Content Requirement) पैनलों पर ही सब्सिडी देती है। हाल ही में वाराणसी के 370 उपभोक्ताओं की सब्सिडी इसी वजह से रोक दी गई है।
यूपी नेडा (UP NEDA) इस योजना को लागू करने वाली प्रमुख एजेंसी है। सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर सब्सिडी रोक दी जाती है। नेडा अब उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने के लिए अभियान चला रही है ताकि भविष्य में समस्याओं से बचा जा सके।