Snacks Recipe: आप भी दिन में बना सकते है स्नैक्स के तौर पर चटपटी आलू चाट

सबसे पहले सभी सामग्री को एक बड़े बाउल में डालना है और सभी को अच्छे से मिक्स करना है

Snacks Recipe:  आप भी दिन में बना सकते है स्नैक्स के तौर पर चटपटी आलू चाट

इंटरनेट डेस्क। वैसे आप भी हल्की भूख लगने पर खाने में कुछ ना कुछ स्नैक्स खाते होंगे। लेकिन वो बाजार के तेल में तले हुए और ना जाने कैसे कैसे मसाले मिले होते है। ऐसे में आज आपके लिए लेकर आए है चटपटी आलू चाट बनाने की रेसिपी।

सामग्री
आलू - 2 (उबला और मैश्ड)
कॉर्नफ्लोर - 2 बड़ा चम्मच -उबले
काले चने - 2 कप  -उबले
खीरा और टमाटर- 1 कप 
दही - 2 बड़े चम्मच
नमक
काली मिर्च पाउडर
चाट मसाला
मूंगफली रोस्ट की हुई
सेव

विधि
सबसे पहले सभी सामग्री को एक बड़े बाउल में डालना है और सभी को अच्छे से मिक्स करना है। इसके बाद आपकों इस पर सेव डालनी है और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाना है। अब इसे एक प्लैट में डाले और सभी को सर्व करे।

pc- hebbarskitchen