Snacks Recipe: आप भी बना सकते है घर पर 'बादाम कटलेट' खाकर आ जाएगा मजा

आपको बादाम और तेल को छोड़ देना है और बाकी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लेना है।

Snacks Recipe: आप भी बना सकते है घर पर 'बादाम कटलेट' खाकर आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। हर कोई चाय के साथ या फिर शाम को कुछ हल्का फल्का नाश्ता करता है तो बाजार से कुछ ना कुछ स्नैक्स लेकर आता है और फिर नाश्ता करता है। ऐसे में आप भी अगर कुछ बनाने के बारे में सोच रहे है तो आपको आज बता रहे है ’बादाम कटलेट’ बनाने की रेसिपी। 

सामग्री
2 आलू उबले व मैश किए
1 कप बादाम चूरा
1 कप ब्रैडक्रंब्स
1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटी
2 से 3 छोटा चम्मच हरीमिर्च बारीक कटी
2 कप सूजी
तेल
नमक 
1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

विधि
आपको बादाम और तेल को छोड़ देना है और बाकी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लेना है। अब आपको तैयार मिश्रण की लोइयां बनानी है और लोई को हथेली पर फैला कर उसमें बादाम चूरा भरना है। अब एक बार फिर से उसे लोई का आकार देना है और दबाकर कटलेट का शेप देना है। इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करे और सभी कटलेट्स को तल लें और मजे के साथ खाए। 

pc- ndtv food