खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेली जा पांच मैचों की टी20 सीरीज का अन्तिम मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना साल 2025 खत्म होने से पहले अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा सकती हैं।
उन्होंने इस साल में 1703 रन बना लिए हैं, जो कि एक साल में बतौर महिला खिलाड़ी सर्वाधिक है। आज उनकी नजरें 2025 के सर्वाधिक रन स्कोरर (मेन्स और वूमेंस इंटनेशनल क्रिकेट) बनने पर होगी। अगर आज वह 62 रन बना लेती है, तो इस साल (मेंस और वूमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बन जाएंगी।
अभी ये रिकॉर्ड भारती टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस साल 1764 रन बनाए। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया ने 4-0 की बढ़त बना रखी है। वह पांचवें मैच में श्रीलंका पर क्लीन स्वीप के लक्ष्य से मैदान में उतरेंगी।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें