SL VS BAN: मुश्फिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में बना डाला है ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 159) और कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (148) की शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने श्रीलंका क खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में विशाल स्कोर की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

दोनों की शतकीय पारियों के दम पर बांग्लादेश ने मैच के दूसरे दिन समाचार लिखे जाने तक चार विकेट गंवाकर 416 रन बना लिए हैं। हालांकि इस पारी के दौरान मुश्फिकुर रहीम ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज एशियाई क्रिकेटर बन गए।

हालांकि 38 वर्षीय रहीम विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गए हैं। ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 38 वर्ष 42 दिन की उम्र में टेस्ट शतक लगाया था। रहीम केवल 3 दिन के अंतर से उस्मान ख्वाजा का रिकॉर्ड ध्वस्त करने से चूक गए। रहीम अपनी शतकीय पारी में अभी तक नौ चौके लगा चुके हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें