SL vs BAN: मुश्फिकुर रहीम ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, Pathum Nissanka ने भी लगाया शतक

इंटरनेट डेस्क। अनुभवी क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम (164) की शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 495 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी करारा जवाब दिया है।

SL vs BAN: मुश्फिकुर रहीम ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, Pathum Nissanka ने भी लगाया शतक

इंटरनेट डेस्क। अनुभवी क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम (164) की शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 495 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी करारा जवाब दिया है। पथुम निसांका (नाबाद 118) की शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने तीसरे दिन समाचार लिखे जाने तक दो विकेट गंवाकर 204 रन बना लिए हैं। 

इस शतकीय पारी के दम पर मुश्फिकुर रहीम ने अपने नाम एक खास उपलब्धि  दर्ज करवाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस पारी में 112 बनाने ही उन्होंने गिलक्रिस्ट का इंटरनेशल क्रिकेट में बिना एक बॉल फेंके सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

मुश्फिकुर रहीम इंटरनेशनल क्रिकेट में 15513 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने बिना एक बॉल फेंके 15,461 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक हैं, जिन्होंने 12,654 रन बनाए हैं।  बिना एक बॉल फेंके इंग्लैंड के जोस बटलर 11,881 रन बनाए हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें