Skin Care Tips: तौलिया भी दूर कर देता है ब्‍लैकहेड्स की परेशानी, इस प्रकार करें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में कई कारणों से लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इन्हीं में ब्लैकहेड्स की भी एक परेशानी है।

Skin Care Tips: तौलिया भी दूर कर देता है ब्‍लैकहेड्स की परेशानी, इस प्रकार करें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में कई कारणों से लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इन्हीं में ब्लैकहेड्स की भी एक परेशानी है। इसके कारण किसी की भी खूबसूरती कम हाे जाती है। आज हम आपको इस परेशानी को दूर करने का एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही आसान है।

आप इस परेशानी को तौल‍िए से आसानी से हटा सकते हैं। गर्म तौलिया पोर्स खोलता है और गंदगी को साफ करता है। ये केम‍िकल फ्री भी हाेता है। इसके लिए आप सबसे पहले अपने चेहरे को धो लें।

अब आप एक साफ-सुथरा और मुलायम तौलिया गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें। अब आप इस तौलिए को दो मिनट के लिए चेहरे पर रखें। अब इसे ब्लैकहेड्स वाले हिस्सों पर हल्के से रगड़ लें। ऐसा करने से ब्‍लैकहेड्स हट जाएंगे। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोकर माॅइश्चराइजर लगा लें। आपको आज से ही ये घेरलू उपाय आजमा लेने चाहिए।

PC: theskintoloveclinic
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें