Singham Again: सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, रणवीर सिंह दिखें इस अंदाज में

रोहित शिट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की तैयारी जोरो पर है। इस फिल्म में  लीड रोल में अजय देवगन नजर आनेवाले हैं।

Singham Again: सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, रणवीर सिंह दिखें इस अंदाज में

इंटरनेट डेस्क। रोहित शिट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की तैयारी जोरो पर है। इस फिल्म में  लीड रोल में अजय देवगन नजर आनेवाले हैं। साथ ही आइकॉनिक सिम्बा की भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह भी तैयार है। बताया जा रहा है की इस फिल्म में रणवीर सिंह की झलक भी दिखाई देगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सिंघम 3 में रणवीर सिंह एक बार फिर संग्राम भालेराव यानी सिम्बा की भूमिका के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सिम्बा के लुक में सिंघम 3 के इस नए पोस्टर को देख फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे है।

बता दें की इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव सिम्बा के रूप में इस पोस्टर में पहले से अधिक आकर्षक लग रहे हैं। बता दें की पोस्टर के साथ ही रणवीर ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, सबसे नटखट, सबसे निराला, आला रे आला, सिम्बा आला। अजय देवगन ने भी इस पोस्टर को शेयर किया है और लिखा है, हमारे स्क्वॉड का सबसे शरारती ऑफिसर। अजय देवगन के इस पोस्ट पर लोगों ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह खूब दिखाया है।

pc- navbharat