Singham Again: अजय देवगन का फर्स्ट लुक हुआ जारी, ये दो एक्टर्स फिल्म में पहली बार आएंगे नजर

अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन के जैसे जैसे नए पोस्टर सामने आते जा रहे है वैसे वैसे ही फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है।

Singham Again: अजय देवगन का फर्स्ट लुक हुआ जारी, ये दो एक्टर्स फिल्म में पहली बार आएंगे नजर

इंटरनेट डेस्क। अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन के जैसे जैसे नए पोस्टर सामने आते जा रहे है वैसे वैसे ही फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है। बता दें की अब तक फिल्म से कई सेलेब्स के लुक सामने आ चुके हैं और अब अजय देवगन का लुक सामने आ गया है। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का लुक शेयर करते हुए लिखा- शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही। सबका फेवरेट पुलिसवाला, बाजीराव सिंघम वापस आ गया है सिंघम अगेन। अजय देवगन के अलावा करीना कपूर फिल्म में नजर आएगी। इसके साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिंघम अगेन की रिलीज डेट अगले साल की है। ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसी दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज होगी। 

pc- abp news