Sikandar Raza ने तोड़ा रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड, 43 गेंदों ही खेल दी 133 रन की पारी

खेल डेस्क। जिंबाब्वे ने आईसीसी के टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर ग्रुप ग्रुप बी के नैरोबी में खेले गए मुकाबले में जाम्बिया को 290 रन से शिकस्त दी।  जिंबाब्वे ने मैच में पहले खेलते हुए 344 रनों का विश्व रिकॉर्ड स्कोर बनाया। ये टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

इस मैच में जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सिकंदर रजा ने इस मैच में 43 गेंदों पर 7 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 133 रन बनाए। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने 35- 35 गेंदों पर शतक बनाए थे।

अब सिकंदर रजा ने जाम्बिया के खिलाफ केवल 33 गेंदों में शतक लगाकर रोहित शर्मा और डेविड मिलर को पीछे छोड़ दिया है। इस पारी के दम पर सिकंदर रजा टी20 में सबसे तेज शतक जडऩे वाले संयुक्त रूप से दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इस्टोनिया के भारतीय मूल के साहिल चौहान ने 27  और नामीबिया के जान निकोल लॉफ्टी-एशन ने  33 गेंदों पर शतक जड़ा है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें