IPL 2025 : शुभमन गिल को बहस करना पड़ेगा महंगा, लग सकता है एक मैच का बैन 

Shubman Gill will have to pay a heavy price for arguing, he may be banned for one match

IPL 2025 : शुभमन गिल को बहस करना पड़ेगा महंगा, लग सकता है एक मैच का बैन 

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 गुजरात टाइटंस के लिए शानदार रहा है और अब कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी आग उगल रहा है। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए 51 वें मुकाबले में भी गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर आसान जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भी शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी के अलावा किसी और कारण ज्यादा चर्चा में रहे। तो  आपको बताते हैं कि ऐसा क्या हुआ जिसके कारण गिल सोशल मीडिया में छाए रहे...


अंपायर से कर ली बहस 


इस मैच में गुजरात टाइटंस की जीत से ज्यादा शुभमन गिल और अंपायर के बीच हुई बहस चर्चा में रही। इस बहस के कारण ही अब शुभमन गिल के ऊपर एक मैच के प्रबंध का खतरा भी मंडरा रहा है। यहां आपको बता दें कि इस मैच में एक नहीं बल्कि दो मौके ऐसे आए जब शुभमन गिल अंपायर से उलझ गए। पहले तो जब गुजरात की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो रन आउट के बाद शुभमन गिल ने चौथे अंपायर से अच्छी खासी बहस की। इसके बाद फिर जब गुजरात की गेंदबाजी शुरू हुई और एक गेंद अभिषेक शर्मा के पांव में लगी तब अंपायर ने आउट नहीं दिया जिसके बाद गिल अंपायर से बहस करते हुए नजर आए।


कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन


यहां बता दें कि आईपीएल के नियम के अनुसार शुभमन गिल अगर दोषी पाए जाते हैं तो उन पर एक मैच का बैन लगाया जा सकता है। आईपीएल कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 के उल्लंघन में शामिल है कि अंपायर के फैसले पर यदि खिलाड़ी जरूरत से ज्यादा निराशा जाहिर करता है तो फिर उसे पर इस तरीके के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। 

PC :  livehindustan