Shubman Gill ने इस मामले में बाबर आजम को छोड़ा पीछे, धोनी को ये रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

खेल डेस्क। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पछाडक़र आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पहुंच गए हैं।

Shubman Gill ने इस मामले में बाबर आजम को छोड़ा पीछे, धोनी को ये रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

खेल डेस्क। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पछाडक़र आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पहुंच गए हैं। उन्होंने केवल 23 साल की उम्र में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह दूसरे सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। महेंद्र सिंह धोनी ने शुरुआती 38 पारियों में ही विश्व के नम्बर वन बल्लेबाज बन गए थे। जबकि शुभमन गिल को ये उपलब्धि हासिल करने में 41 पारियां लगी थी।

शुभमन गिल ने इस साल 63 की औसत से कुल 1449 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। इस साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुभमन गिल का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। वहीं पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने 950 दिनों के बाद वनडे में नंबर-1 की गद्दी गंवाई है। 

PC: espncricinfo