Shubman Gill: पांच T20 मैचों की सीरीज के बीच बदला कप्तान, शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप में दमदार बल्लेबाजी की और उसका फायदा उनको मिल भी गया।

Shubman Gill: पांच T20 मैचों की सीरीज के बीच बदला कप्तान, शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप में दमदार बल्लेबाजी की और उसका फायदा उनको मिल भी गया। जी हां आईपीएल 2024 के पहले ही गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। यह युवा भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के अगले सीजन में जीटी की अगुवाई करता नजर आएगा। 

वहीं हार्दिक पांड्या की अब मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस में वापस शामिल होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है। इसके अलावा एमआई ने भी उनकी घर वापसी पर पोस्ट किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वहीं शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने की जानकारी भी गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया पर ही दी है। बता दें की हार्दिक की अगुवाई में गुजरात टाइटंस की टीम पहले ही सीजन में विजेता बनी थी, वहीं आईपीएल 2023 में यह टीम उप-विजेता रही है।

PC- jansatta