अंतरिक्ष यात्रा कर धरती पर उतरे Shubhanshu Shukla, वापसी में लगा इतना समय

इंटरनेट डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापस धरती पर आ गए हैं। शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के अपने तीन सहयोगी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आज दोपहर 3:01 बजे प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट पर उतरे।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर आने में लगभग साढ़े 22 घंट का समय लगा। स्पेसएक्स का कू्र ड्रैगन अंतरिक्षयान सोमवार को आईएसएस से अलग हुआ।

खबरों के अनुसार, शुभांशु ने आईएसएस पर कई वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिसमें पौधों की वृद्धि और माइक्रोग्रैविटी के प्रभाव का अध्ययन शामिल था। शुभांशु शुक्ला तीन अन्य यात्रियों के साथ सोमवार शाम 4:35 बजे (आईएसटी) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकले थे। ये चारों ड्रैगन कैप्सूल में सवार थे। शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की सफलतापूर्वक यात्रा कर भारत का नाम रोशन किया है। 

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें