शिवसेना विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा- जो व्यक्ति Rahul Gandhi की जीभ काटेगा...

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका दौरे पर दिए बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी उन पर हमलावर है।

शिवसेना विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा- जो व्यक्ति Rahul Gandhi की जीभ काटेगा...

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका दौरे पर दिए बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी उन पर हमलावर है। इस बीच शिवसेना के एक विधायक ने कांग्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण को लेकर की गई टिप्पणी पर ये बयान दिया। शिवसेना विधायक ने इस दौरान बोल दिया कि राहुल गांधी ने आरक्षण को खत्म करने की बात कहकर गलत किया है, जिसकी उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

इस पर शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने ऐलान कर दिया कि जो भी व्यक्ति राहुल गांधी की जीभ काटेगा, वे उसे 11 लाख रुपए देंगे। हालांकि महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना विधायक की इस टिप्पणी का समर्थन नहीं किया है।

उन्होंने इस संबंध में गायकवाड़ की टिप्पणियों से भारतीय जनता पार्टी को अलग कर दिया। वहीं इस बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस गायकवाड़ से शिवसेना के विधायक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर दी है। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें