Share Market: सूरजमुखी तेल महंगा, अधिकांश दाल-दलहन में तेजी

Share Market: सूरजमुखी तेल महंगा, अधिकांश दाल-दलहन में तेजी

Share Market: सूरजमुखी तेल महंगा, अधिकांश दाल-दलहन में तेजी

नयी दिल्ली। विदेशी बाजारों में जारी गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर मांग बढèने से आज दिल्ली थोक जिस बाजार में सूरजमुखी तेल महंगा हो गया जबकि अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा वहीं अधिकांश दाल-दलहन के भाव चढè गए।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मई का पाम ऑयल वायदा 110 रिगिट की गिरावट लेकर 3820 रिगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.31 सेंट उतरकर 51.73 सेंट प्रति पौंड बोला गया।इस दौरान घरेलू बाजार में सूरजमुखी तेल में 148 रुपये प्रति क्विटल की तेजी को छोड़कर शेष खाद्य तेलों में टिकाव रहा।

सरसों तेल, मूंगफली तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे। दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान मूंग दाल 1०० रुपये, उड़द दाल 100 रुपये और अरहर दाल 100 रुपये प्रति क्विटल महंगी हो गई।

वहीं, चना, दाल चना और मसूर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे। 

Pc:Dainik Navajyoti