Shani ki Dhaiya ka Upay: क्या होती है शनि की ढैया, बाहर निकलने के लिए आजमाएं ये उपाय

हम सभी ये बात जानते हैं कि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है और इस दिन उन्ही की पूजा की जाती है। इस से इंसान के जीवन के कष्ट दूर होते हैं। शनि देव उन लोगों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। लेकिन शनि देव अगर किसी पर क्रोधित हो तो उन्हें कई तरह की समस्याओं

Shani ki Dhaiya ka Upay: क्या होती है शनि की ढैया, बाहर निकलने के लिए आजमाएं ये उपाय

pc: tv9hindi

हम सभी ये बात जानते हैं कि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है और इस दिन उन्ही की पूजा की जाती है। इस से इंसान के जीवन के कष्ट दूर होते हैं। शनि देव उन लोगों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। लेकिन शनि देव अगर किसी पर क्रोधित हो तो उन्हें कई तरह की समस्याओं और दोषों का सामना करना पड़ता है। ये दोष कई प्रकार के होते हैं और इनके परिणाम भी काफी खतरनाक होते हैं।  इन्हीं में से एक है शनि की ढैया। 

अगर इंसान शनि की ढैया से परेशान है तो उसे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ शक्तिशाली मंत्र ऐसे हैं जिनका जाप करने से इंसान को विशेष फायदा मिल सकता है। 


क्या होती है शनि की ढैया?

शनि की ढैया एक प्रकार का शनि दोष है जिसकी अवधि ढाई साल तक रहती है। जब किसी इंसान की गोचर कुंडली में चंद्र राशि से चौथे या फिर आठवें भाव में रहते हैं तो उन लोगों पर शनि की ढैया का असर होता है। उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आर्थिक से लेकर शारीरिक समस्याएं उसके जीवन में रहती है। अगर आपके जीवन में भी शनि की ढैया का प्रभाव है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।

शनि की ढैया से कैसे पाएं छुटकारा 

शनि की ढैया से अगर आप छुटकारा चाहते हैं तो आपको इस मन्त्र का जाप करना चाहिए।  ‘ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।, उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात। ये एक महामंत्र है और इसका जाप कर के आप कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। ये मंत्र बहुत लाभकारी है और इसे हर शनिवार को पढ़ना चाहिए। 

शनिवार को इन चीजों का करें दान 

शनिवार के दिन काले रंग की चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन काली उड़द या काली तिल का दान करने से भी समस्याएं दूर होती हैं। सरसों या तिल का तेल दान करना भी लाभदायक है। इसके अलावा आप लोहे के सामान भी दान कर सकते हैं.

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें