Shakib Al Hasan ने अचानक तोड़ा संन्यास, कर दिया है ये ऐलान

खेल डेस्क। बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एक बार फिर से टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं। दुनिया के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने क्रिकेट के दोनों ही फॉर्मेट से संन्यास वापस लेने का ऐलान कर दिया है।

Shakib Al Hasan ने अचानक तोड़ा संन्यास, कर दिया है ये ऐलान

खेल डेस्क। बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एक बार फिर से टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं। दुनिया के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने क्रिकेट के दोनों ही फॉर्मेट से संन्यास वापस लेने का ऐलान कर दिया है। खबरों के अनुसार, शाकिब अल हसन ने बताया है कि वह फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। शाकिब अल हसन ने गत वर्ष टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था। शाकिब गत एक साल से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं।

खबरों के अनुसार, बांग्लादेशी दिग्गज ने बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट पर कहा कि मैंने आधिकारिक तौर पर सभी फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि मेरा प्लान बांग्लादेश वापस जाकर वनडे, टेस्ट और टी20 की एक पूरी सीरीज खेलने और फिर संन्यास लेने की है। शाकिब अल हसन की गिनती बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटरों में होती है।

PC: cricketaddictor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें