Shaitaan Box Office Collection: अजय की शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तीन दिनों में ही कमा डाले इतने करोड़

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान को रिलीज हुए तीन दिन का समय पूरा हो चुका हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। बता दें की लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कोई हॉरर फिल्म आई है ऐसे में  ये फिल्म पसंद भी सबकों आ रही है। 

फिल्म में दो बड़े सितारे अजय देवगन और आर माधवन एक साथ आए हैं और फिल्म लोगों को पसंद भी आ रही है। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसे 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। फिल्म पहले दिन से ही शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड, दूसरे दिन करीब 18.25 करोड़ रहा वहीं तीसरे दिन 18 से 20 करोड़ के बीच की कमाई की है।

शैतान की बात करें तो इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। अजय और आर माधवन के साथ ज्योतिका लीड रोल में नजर आईं हैं। बताया जा रहा हैं की ये गुजराती फिल्म वश का रीमेक है।

pc- www.koimoi.com

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें