इस फिल्म में बेटी सुहाना के साथ नजर आएंगे Shahrukh Khan!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब इस अभिनेता को लेकर बड़ी खबर सामने  आ रही है।

इस फिल्म में बेटी सुहाना के साथ नजर आएंगे Shahrukh Khan!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब इस अभिनेता को लेकर बड़ी खबर सामने  आ रही है। खबरों की मानें तो अब शाहरूख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्पाई थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आ सकते है। सुहाना खान फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रख रखने वाली है। 

शाहरुख खान की अपनी बेटी के साथ एक साथ फिल्म में होने की खबरें भी कुछ माह पहले आई थीं। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों बाप-बेटी जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्क का निर्देशन सुजाय घोष कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, शाहरूख और सुहाना फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी के अंत या फिर फरवरी की शुरुआत में शुरू कर सकते हैं। प्रशंसकों को उनकी इस फिल्म का इंतजार रहेगा। 

PC: bollywoodhungama