Shahrukh Khan: थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते है किंग खान, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ कर सकते है काम

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कुछ सालों से कामयाबी के लिए तरस गए थे। लेकिन साल 2023 उनके लिए ऐसा आया की उन्हें एक बार फिर से शिखर पर पहुंचा गया

Shahrukh Khan: थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते है किंग खान, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ कर सकते है काम

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कुछ सालों से कामयाबी के लिए तरस गए थे। लेकिन साल 2023 उनके लिए ऐसा आया की उन्हें एक बार फिर से शिखर पर पहुंचा गया। जी हां साल 2023 में उनकी तीन फिल्मे आई और तीनों ही सुपरहिट रही। इन फिल्मों में पठान, जवान और डंकी शामिल है। 

ऐसे में इस धुआंधार कामयाबी के बाद अब उनकों एक प्रोजेक्ट मिलने की खबरे है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाहरुख खान अब अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ काम कर सकते है। बता दें की विशाल भारद्वाज कई आइकॉनिक फिल्में देने वाले बेहद टैलेंटेड डायरेक्टर हैं।

ऐसे में खबरें है की शाहरुख अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए विशाल भारद्वाज की फिल्म साइन करने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो विशाल भारद्वाज ने कुछ समय पहले ही बताया था कि वो और शाहरुख, चेतन भगत के नॉवेल 2 स्टेट्स को फिल्म में एडाप्ट करने पर डिस्कशन में थे। ऐसे में अब ये दोनों साथ आ सकते है। 

pc- indianews.in