School Holidays 2025: उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के छात्रों को होली पर 4 दिन की छुट्टी मिलने जा रही है!
होली का त्यौहार नजदीक है और छात्रों के लिए एक खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में स्कूल 4 दिन के लिए बंद रहेंगे। होलिका दहन 13 मार्च को होगा और होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इसके बाद 15 मार्च (शनिवार) और 16 मार्च (रविवार) को सप्ताहिक छुट्टियां होने के कारण छात्रों को 4 दिन की लगातार छुट्टी मिलेगी।
इसके अलावा, 31 मार्च को ईद-उल-फितर के लिए छुट्टी होगी और 30 मार्च को उगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र शुक्लादि मनाई जाएगी।
मार्च महीने में कुल 5 शनिवार और रविवार होने के कारण छात्रों को भरपूर छुट्टियाँ मिलेंगी!