SBI Scheme: सीनियर सिटीजन्स के लिए बहुत ही शानदार है ये योजना, मिलती है इतनी ब्याज दर 

इंटरनेट डेस्क। अपने भविष्य को बेहतर तरीके से जीने के लिए बहुत से लोग निवेश करना पसंद करते हैं।

SBI Scheme:  सीनियर सिटीजन्स के लिए बहुत ही शानदार है ये योजना, मिलती है इतनी ब्याज दर 

इंटरनेट डेस्क। अपने भविष्य को बेहतर तरीके से जीने के लिए बहुत से लोग निवेश करना पसंद करते हैं। आज हम आपको भारतीय स्टेट बैंक की हर घर लखपति योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अच्छा रिटर्न हासिल कर सकेंगे। ये एक रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम है, जिसमें ग्राहकों को प्रति माह एक निश्चित रकम जमा करनी होती है। हर घर लखपति योजना पूरी होने के बाद ग्राहकों को ब्याज सहित रिटर्न प्राप्त होता है।

इसमें बैंक द्वारा तिमाही आधार पर ब्याज दिया जाता है। भारतीय स्टेट बैंक की हर घर लखपति योजना के तहत सामान्य नागरिकों और सीनियर सिटीजन्स को अलग-अलग ब्याज दर दी जाती है।  सामान्य नागरिकों को 3 से 4 साल की अवधि  पर 6.75 प्रतिशत और  अन्य अवधि के लिए 6.50 प्रतिशत ब्याज दर इस योजना में दी जाती है।

वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3 से 4 साल की अवधि पर 7.25 और अन्य अवधि के लिए 7.00 प्रतिशत ब्याज दर जाती है। इस प्रकार ये योजना सीनियर सिटीजन्स के लिए ज्यादा लाभकारी है। इसके माध्यम से आप अपने भविष्य के लिए मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। 

PC:  itnews.asia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive