SBI Investment: आप भी कर सकते है एसबीआई की इन योजनाओं में निवेश, दबाकर मिल रहा है रिटर्न

इसके साथ ही आप एसबीआई की ही एसबीआई वीकेयर एफडी स्कीम में भी निवेश कर सकते है

SBI Investment: आप भी कर सकते है एसबीआई की इन योजनाओं में निवेश, दबाकर मिल रहा है रिटर्न

इंटरनेट डेस्क। आप भी अपना पैसा निवेश करने के बारे में सोच रहे है और चाहते है की आपका पैसा भी आपको अच्छे रिटर्न साथ वापस मिल जाए तो आपको आज हम बताने जा रहे है एसबीआई की ऐसी ही योजना के बारे में जहां से आपको गारंटेड रिटर्न मिलता है और वो भी पूरे ब्याज के साथ।

एसबीआई अमृत कलश योजना 
इस योजना का नाम एसबीआई अमृत कलश योजना है। यह एक शानदार फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। इसकी शुरुआत खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है और यह 400 दिनों की एक विशेष एफडी स्कीम है। इस स्कीम में आप 14 अगस्त तक अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको 7.6 प्रतिशत की ब्याजदर मिलती है।

एसबीआई वीकेयर 
इसके साथ ही आप एसबीआई की ही एसबीआई वीकेयर एफडी स्कीम में भी निवेश कर सकते है। खासतौर पर यह भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही है। इस स्कीम में 5 से 10 सालों की अवधि पर निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।  

pc- naidunia