Saudi Arabia: पहली बार फैशन वीक में मॉडल्स ने स्विमसूट पहनकर किया रैंप वॉक, इस कदम की हो रही है सराहना

इंटरनेट डेस्क। मुस्लिम देश सऊदी अरब में आयोजित फैशन वीक इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। फैशन वीक में अब ऐसा कदम उठाया गया है, जिसको खूब सराहा भी जा रहा है। इस कदम के लिए सऊदी के प्रिंस की भी सराहना की जा रही है।

इस देश में पहली बार फैशन वीक मॉडल्स ने स्विमसूट पहनकर रैंप वॉक किया। रेड सी फैशन वीक के दूसरे दिन दर्शकों को ऐसा देखने को मिला है, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस देश में महिलाएं अबाया पहनकर अपने शरीर को ढककर रखती हैं। अब स्विमसूट पहनकर रैंप वॉक करना यहां के इतिहास में एक नई इबारत लिखने जैसा है। 

सऊदी अरब में आयोजित फैशन वीक के दूसरे दिन मोरक्कन डिजाइनर यास्मीना कानजल, डिजाइनर लेबल सारा अल्टवैम और ईएयू स्विमवीयर की ओर से अपने कलेक्शन का जलवा दिखाया गया। इस दौरान मॉडल्स को अलग-अलग रंगों के स्विमसूट में वॉक करती नजर आई। सऊदी अरब में इस प्रकार का शो पहली बार हुआ है। 

PC: navbharattimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें