Satish Kaushik : सतीश कौशिक की पत्नी के बारे में जान उड़ जाएंगे आपके होश, बॉलीवुड में चलता है उनका भी नाम

आपको बता दें कि शशि और सतीश कौशिक की शादी 1985 में हुई थी। सतीश कौशिक के साथ साथ उनकी पत्नी शशि कौशिक भी बॉलीवुड की प्रोड्यूसर हैं।

Satish Kaushik : सतीश कौशिक की पत्नी के बारे में जान उड़ जाएंगे आपके होश, बॉलीवुड में चलता है उनका भी नाम

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के लिए आज का दिन एक काला दिन है। बॉलीवुड ने आज एक बहुत बड़े एक्टर, बहुत बड़े डायरेक्टर और एक लेखक को खो दिया है। जी हां सतीश कौशिक का गत देर रात को निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद से पूरी इंडस्ट्री को एक गहरा सदमा लगा।

कौन कौन है परिवार में
आपकों बता दें की सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके घर में उनकी बेटी और पत्नी है। पत्नी शशि कौशिक इस समय सदमे में है। बताया जा रहा है की सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उनकों अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

क्या करती है पत्नी शशि कौशिक
आपको बता दें कि शशि और सतीश कौशिक की शादी 1985 में हुई थी। सतीश कौशिक के साथ साथ उनकी पत्नी शशि कौशिक भी बॉलीवुड की प्रोड्यूसर हैं। खबरों के अनुसार शशि कौशिक ने एक फिल्म ’छोरियां छोरों से कम नहीं होती’ प्रोड्यूस की थी। पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ’कागज’ को भी प्रोड्यूस कर चुकी है।