Salman Khan की टाइगर 3 ने जवान और गदर 2 को छोड़ा पीछे, सौ करोड़ के पार हुई कुल कमाई 

इंटरनेट डेस्क। सलमान खान और कटरीना कैफ स्टार फिल्म टाइगर 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। दिवाली के त्योहार पर रिलीज हुई टाइगर 3 तूफानी रफ्तार से कमाई करती नजर आ रही है।

12 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दो दिनों में ही सौ करोड़ रुपए से अधिक का हो गया है। इस फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने ओपनिंग डे से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। खबरों के अनुसार, टाइगर 3 ने रिलीज के दूसरे दिन देश में 57.50 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है। टाइगर 3 ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस प्रकार से फिल्म की कमाई 102 करोड़ के करीब हो गई है। 

टाइगर 3 ने दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में जवान और गदर 2 को पीछे छोड़ दिया है। जवान ने दूसरे दिन 53 करोड़ और गदर 2 ने 43.8 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इस मामले में रिकॉर्ड पठान के नाम दर्ज है, जिसने रिलीज के दूसरे दिन 70.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 

PC:  divyahimachal