Salman Khan: Tiger 3 के बाद अब सलमान करेंगे The Bull से धमाका, 25 साल बाद इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम

सलमान खान इन दिनों अपनी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन इस बीच ही उन्होंने अपनी नई फिल्म को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है

Salman Khan: Tiger 3 के बाद अब सलमान करेंगे The Bull से धमाका, 25 साल बाद इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम

इंटरनेट डेस्क। सलमान खान इन दिनों अपनी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन इस बीच ही उन्होंने अपनी नई फिल्म को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है। जी हां सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी अगली फिल्म की डिटेल्स को लेकर जानकारी शेयर की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सलमान की अगली फिल्म का टाइटल ‘द बुल’ रहने वाला है। 

खबरों की माने तो सलमान खान अब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ इस फिल्म पर काम करने वाले हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सलमान खान का कहना है कि इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है और वो इस फिल्म में एक पैरामिलिट्री ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और करण जौहर करीब 25 साल के बाद साथ आ रहे हैं। सलमान ने आखिरी बार करण की फिल्म कुछ कुछ होता है में काम किया था। यह फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। 

pc- abp news