इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अंतर्गत आने वाले 5 हजार कर्मचारियों को नया साल का तोहफा मिला है। नया साल आने से पहले ही इन कर्मचारियों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी की गई है। इस संबंध मेें आदेश भी जारी हो चुके हैं। संविदा कर्मचारियों को लेकर बीते काफी दिनों से वेतन बढ़ाने की बात चल रही थी, अब सरकार ने इस पर अपना फैसला लिया है।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी आदेश के तहत इन कर्मचारियों के वेतन में 7,11 और 15 प्रतिशत के इंक्रीमेंट का ऐलान किया गया है।
खबरों के अनुसार, 25 हजार रुपए तक के मासिक वेतन पाने वाले कर्मियों के वेतन में 7 प्रतिशत, 20 हजार रुपए तक का वेतन पाने वाले कर्मचारियो के वेतन में 11 प्रतिशत और 5 हजार रुपए के वेतन वाले कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत का इजाफा सरकार की ओर से किया गया है। उत्तराखंड के सहायक निदेशक की ओर से सभी जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्यों और सचिवों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
PC businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें