Salaar Teaser: फिल्म सालार का टीजर लॉन्च, नए अंदाज में दिखे प्रभास, जाने कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ फेम प्रशांत नील ने किया है।

Salaar Teaser: फिल्म सालार का टीजर लॉन्च, नए अंदाज में दिखे प्रभास, जाने कब रिलीज होगी फिल्म

इंटरनेट डेस्क। अभिनेता प्रभास की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष कॉफी विवादों में रही। लेकिन अब उसके बाद उनकी अपकमिंग फिल्म सालार का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब प्रभास के फैंस का इंतजार पूरा होता दिख रहा है। जानकारी के अनुसार फिल्म सालार का टीजर रिलीज हो गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सालार, दो हिस्सों में रिलीज होगी और उसके पहले पार्ट सालार सीज फायर का टीजर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है की इस फिल्म को पांच भाषाओं में 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। 

इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ फेम प्रशांत नील ने किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो  निर्माताओं ने सुबह 5.12 बजे टीज़र के आने की घोषणा करके दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया था। सालार सीजफायर में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू, श्रिया रेड्डी, टीनू आनंद सहित कई अन्य सितारे नजर आएंगे। 

pc- jagaran english