Salaar Box Office Collection: प्रभास की सालार पहुंची 450 करोड़ के पार, जल्द हो सकती है 500 करोड़ के क्लब में शामिल

प्रभास स्टारर और केजीएफ यूनिवर्स के डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म ने पांच दिनों मंे ही छप्पर फाड़ कमाई कर डाली है।

Salaar Box Office Collection: प्रभास की सालार पहुंची 450 करोड़ के पार, जल्द हो सकती है 500 करोड़ के क्लब में शामिल

इंटरनेट डेस्क। प्रभास स्टारर और केजीएफ यूनिवर्स के डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म ने पांच दिनों मंे ही छप्पर फाड़ कमाई कर डाली है। बता देें की इस समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दबाकर पैसा कमा रही है। प्रभास की फिल्म ने पहले ही दिन से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 178 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी।

ऐसे में अब सोमवार को भी फिल्म ने सॉलिड कलेक्शन के साथ ये माहौल बरकरार रखा है। रिपोर्ट बताती है कि सोमवार को सालार ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने 62 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

वहीं अब चौथे दिन के कलेक्शन के बाद इसने 4 दिन में 250 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को आगे आने वाली छुट्टियों का पूरा फायदा मिलेगा। सोमवार को वर्ल्डवाइड ग्रॉस 450 करोड़ के पार हो चुकी है।

pc- bookmyshow.com