सरकार की प्राथमिकता में बच्चों की सुरक्षा, संवेदना और संबल है ही नहीं: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झालावाड़ के पिपलोदी स्कूल हादसे को सिस्टम की गंभीर विफलता बताया है।

सरकार की प्राथमिकता में बच्चों की सुरक्षा, संवेदना और संबल है ही नहीं: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झालावाड़ के पिपलोदी स्कूल हादसे को सिस्टम की गंभीर विफलता बताया है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में आज झालावाड़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बड़ी बात कही है। 

उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि पिपलोदी स्कूल दुखांतिका अत्यंत कष्टदायक है, ये सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की गंभीर विफलता है जिसने मासूमों की जान ले ली। अगर समय रहते सजगता दिखाई होती और सुधार किया होता तो यह त्रासदी टाली जा सकती थी।

डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि मुख्यमंत्री को यहां आना चाहिए था, लेकिन दु:ख की बात है कि सरकार की प्राथमिकता में बच्चों की सुरक्षा, संवेदना और संबल है ही नहीं। शिक्षा और जीवन की कोई जगह नहीं दिखती। जो सरकार इन पीडि़त परिवारों को संबल नहीं दे सकती, उससे सहायता और मुआवजा की अपेक्षा करना बेकार है।

सरकार को अब राजनीति से ऊपर उठकर सोचना होगा
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और हमारे कार्यकर्ता इस मुश्किल घड़ी में पीडि़त परिवारों के साथ खड़े हैं, हर संभव सहायता कर रहे हैं। कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के कलेक्टर को पत्र लिखकर विधायक कोष से जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए फंड जारी करने की अनुशंसा की है।

सरकार को अब राजनीति से ऊपर उठकर सोचना होगा। ये बच्चों की जिंदगी का सवाल है, ये भारत के भविष्य का सवाल है। सिस्टम में तत्काल सुधार की जरूरत है, ताकि फिर कभी ऐसे हादसे की पुनरावृत्ति ना हो। आज झालावाड़ के अस्पताल पहुंचकर पिपलोदी स्कूल दुखांतिका में घायल हुए बच्चों एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी एवं डॉक्टर्स से उपचार के बारे में जानकारी ली।

PC: X 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें