Russia-Ukraine war: राष्ट्रपति चुनावों के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कई लोगों की हुई मौत

Russia-Ukraine war: राष्ट्रपति चुनावों के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कई लोगों की हुई मौत

Russia-Ukraine war: राष्ट्रपति चुनावों के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कई लोगों की हुई मौत

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन में चल रहा युद्ध कब समाप्त होगा, इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं हैं, लेकिन रूस में इस समय राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा हैं और आज इसका दूसरा दिन है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन पर हमला किया हैं और कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। 

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया है कि शुक्रवार को रूस ने ओडेसा शहर में मिसाइल हमले किए। इस हमेले से शहर में नागरिक बुनियादी ढांचा हिल गया है। इन हमलों में 14 लोग मारे गए और 46 घायल हो गए। यूक्रेन ने इसे मॉस्को का अब तक का सबसे घातक हमला कहा है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा है कि रूसी मिसाइल हमले में मरने वालों में स्थानीय निवासियों के अलावा एक डॉक्टर और राहतकर्मी भी शामिल है। 

pc- jasatta

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें