Russia-Ukraine war: रूस ने कर दिया है यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, दाग दिए 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें  

इंटरनेट डेस्क। इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर हो चुका है, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस की ओर से अब यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया गया है।

Russia-Ukraine war: रूस ने कर दिया है यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, दाग दिए 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें  

इंटरनेट डेस्क। इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर हो चुका है, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस की ओर से अब यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया गया है। ये हमला शनिवार- रविवार की दरम्यानी रात में किया गया है। खबरों के अनुसार, रूस की ओर से यूक्रेन पर 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागी गई हैं।

यूक्रेन के एक अधिकारी की ओर से इस संबंध में बयान दिया गया है। उन्होंने कहा कि रूस की इस कार्रवाई से तीन साल पुराने युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में सफलता की उम्मीदें और धूमिल हो गई हैं।

खबरों के अनुसार, यूक्रेन की वायु सेना की ओर से दावा किया गया है कि रूस की ओर से यूक्रन पर कुल 537 हवाई हथियार दागे, इनमें 477 ड्रोन और फर्जी हथियार तथा 60 मिसाइलें शामिल हैं। आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन की ओर से तीन साल से जारी संघर्ष में अब तक बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

PC: jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें