Rohit Sharma अभी वनडे क्रिकेट से नहीं लेंगे संन्यास, ऐसा कर दे दिए हैं संकेत

खेल डेस्क। भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे।

रविवार को बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट पास कर  उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वह अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा आईपीएल 2025 सीजन के बाद से एक्शन में नहीं थे। इससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। 

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर तमाम आलोचकों को जवाब दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वनडे से संन्यास की अटकलों पर विराम लगा दिया। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे के टीम सलेक्शन बैठक से दो हफ्ते पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इससे पहले उन्होंने टी20 विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था।

PC: espncricinfo