Rohit Sharma के इस फैसले से खुश नहीं हैं पत्नी रितिका सजदेह, पोस्ट के माध्यम से कही ये बात

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत के तीन दिग्गज खिलाडिय़ों ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

Rohit Sharma के इस फैसले से खुश नहीं हैं पत्नी रितिका सजदेह, पोस्ट के माध्यम से कही ये बात

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत के तीन दिग्गज खिलाडिय़ों ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। ये तीन क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवीन्द्र जडेजा हैं। विराट के बाद रोहित शर्मा ने अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के इस फैसले से पत्नी रितिका सजदेह खुश नहीं है। उन्होंने रोहित शर्मा के संन्यास का ऐलान करने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी दिन की दिल की बात लिखी है। 

रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद पत्नी रितिका सजदेह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम अपनी बात कही है। उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से रोहित के इस फैसले पर दुख जताया है।

रितिका सजदेह ने लिखी ये भावुक बात 
रितिका सजदेह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो अपने खेल से प्यार करता है। मुझे यह देखकर दुख होता है कि आप इसके किसी भी हिस्से को पीछे छोड़ रहे हैं। रितिका सजदेह ने इस पोस्ट में अपनी पति रोहित शर्मा की तारीफ की है। 

भारतीय टीम ने दूसरी बार जीता है टी20 विश्व कप
गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर आईसीसी टी20 विश्व कप जीता है। ये टीम इंडिया का दूसर खिताब है। इससे पहले भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था। 

PC:  jagran, espncricinfo, thesun
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें