Mizoram के हचेक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे रॉबर्ट रॉयटे: Zoramthanga

Mizoram के हचेक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे रॉबर्ट रॉयटे: Zoramthanga

Mizoram के हचेक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे रॉबर्ट रॉयटे: Zoramthanga

आइजोल। मिजोरम के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथंगा ने घोषणा की कि मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में हचेक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पश्चिम मिजोरम के मामित जिले में हचेक विधानसभा सीट के तहत जुआलनुआम गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित पार्टी के एक सम्मेलन में उन्होंने यह घोषणा की।
जोरमथंगा ने कहा कि पार्टी की नामांकन समिति ने फैसला किया है कि रॉयटे अगले विधानसभा चुनाव में अपनी मौजूदा आइजोल पूर्व-2 सीट की जगह हचेक सीट से चुनाव लड़ेंगे।

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।रॉयटे राज्य के खेल एवं पर्यटन मंत्री हैं।जोरमथंगा ने विश्वास जताया कि एमएनएफ आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता बरकरार रखेगा।

Pc:प्रभासाक्षी