सांसद की खूबसूरती के आगे बोल्ड हुए Rinku Singh, कर ली है सगाई, पास में है इतने करोड़ की संपत्ति

खेल  डेस्क। भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह भी विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने रविवार को समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है।

सांसद की खूबसूरती के आगे बोल्ड हुए Rinku Singh, कर ली है सगाई, पास में है इतने करोड़ की संपत्ति

खेल  डेस्क। भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह भी विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने रविवार को समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है। दोनों की सगाई रविवार को लखनऊ स्थित सेंट्रम 5-स्टार होटल में हुई। इस कार्यकम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जया बच्चन जैसे दिग्गज नेताओं के अलावा प्रवीण कुमार और पीयूष चावला जैसे पूर्व क्रिकेटर भी शािमल हुए।

रिंकू सिंह ने शानदार खेल से क्रिकेटर की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। उन्हें भारतीय टीम की ओर से भी खेलने का मौका मिल चुका है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2023 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। वहीं वह साल 2018 से इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। 

आज हम आपको भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, रिंकू की नेटवर्थ करीब 7-8 करोड़ रुपए के बीच है। उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की ग्रेड-सी के तहत सालाना 1 करोड़ रुपए का वेतन मिलता है। उन्हें आईपीएल भी मोटी रकम मिलती है। 

रिंकू के पास अलीगढ़ में है 3 करोड़ रुपए का आलीशान घर
रिंकू का अलीगढ़ में आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। वहीं उनकी होने वाली पत्नी सपा सांसद प्रिया सरोज के पास 11,25,719 रुपए की कुल संपत्ति है। वह सपा के दिग्गज नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं। 26 वर्षीय प्रिया ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मछ्लीशहर सीट से जीत दर्ज की थी। आपको बात दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी इसी साल 18 नवंबर को होना तय है। 

PC:  X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें