Ricky Ponting फिर से आईपीएल में आएंगे नजर, इस टीम में होंगे शामिल!

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग एक बार फिर से आईपीएल की एक टीम से जुड़ सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स छोडऩे के बाद वह आईपीएल फे्रंचाइजी पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं। इस संबंध में खबर सामने आई है।

सात सालों तक दिल्ली को अपनी सर्विस देने के बाद पोंटिंग पंजाब किंग्स के साथ जुडऩे के लिए तैयारी में नजर आ रहे हैं। खबरों के अनुसार, पोंटिंग की अब पंजाब किंग्स के साथ जल्द ही डील साइन हो सकती है। हालांकि अभी तक पोंटिंग और पंजाब किंग्स की तरफ से किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अब ये देखने वाली बात होगी कि पंजाब की टीम आईपीएल के आगामी संस्करण से पहले पोंटिंग को अपने साथ जोड़ती है या नहीं। गौरतलब है के रिंकी पोंटिंग 2018 में हेड कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। अब वह इस टीम से अलग हो चुके हैं। 
PC:  livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें