Rajiv Gandhi को याद कर Ashok Gehlot ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, बोल दी है इतनी बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम राजीव गांधी की जयंती के मौके पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार भी निशाना साधा है।

 Rajiv Gandhi को याद कर Ashok Gehlot ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, बोल दी है इतनी बड़ी बात

PC:  tv9hindi
इंटरनेट डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम राजीव गांधी की जयंती के मौके पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार भी निशाना साधा है। उन्होंने आज ट्वीट किया कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, दूरदर्शी सोच के धनी, सौम्य स्वभाव एवं विनम्र व्यक्तित्व वाले स्व. राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

PC: X

राजीव गांधी के कारण भारत दुनिया में बना है आईटी सुपरपावर 
यह राजीव गांधी जी की सोच थी जिसके कारण आज भारत दुनिया में आईटी सुपरपावर बना है। भारत के उत्तर-पूर्व राज्यों एवं पंजाब में शांति स्थापित करने में राजीव जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है एवं केन्द्र व राज्य सरकार इसकी जिम्मेदारी तक नहीं ले रही हैं। राजीव गांधी ने असम समझौता कर असम में शांति स्थापित की एवं इसके लिए राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाने जैसा बड़ा कदम उठाकर एक आदर्श स्थापित किया।]

PC:   ndtv.

राजीव गांधी ने राजनीति एवं सरकारों की कार्यप्रणाली की कमियों को दूर करने के किए प्रयास 
राजीव गांधी ने देशहित में आदर्श राजनीति के कई उदाहरण स्थापित किए। उन्होंने राजनीति एवं सरकारों की कार्यप्रणाली की कमियों को स्वीकार कर उन्हें दूर करने के प्रयास किए।  यह मेरा सौभाग्य था कि मुझे उनके मंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का मौका मिला। राजीव गांधी जी को सादर नमन।